नैनीताल: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेल शुरू, डीएसए मैदान में राष्ट्रीय खेलों का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई
उत्तराखंड में 38 वें राष्ट्रीय खेल शुरू हो गए हैं। इधर डीएसए मैदान में राष्ट्रीय खेलों का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बुधवार को करीब चार बजे यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से खेलों के लाइव प्रसारण डीएसए मैदान में शुरू कर दिया गया है। 14 फरवरी तक डीएसए मैदान में लोग राष्ट्रीय खेलों का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।