हमीरगढ़: मंगरोप पुलिस ने अवैध बजरी दोहन पर की बड़ी कार्रवाई, 23 डंपर, 4 जेसीबी, 12 ट्रैक्टर व 7 LNT मशीनें ज़ब्त
भीलवाड़ा पुलिस ने राजस्थान में अवैध बजरी दोहन को लेकर अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई को मंगरोप थाना क्षेत्र के कलुंदिया गांव में अंजाम दिया हैं।बनास नदी में अवैध बजरी दोहन कार्रवाई के बाद से ही प्रदेश भर के माफियाओं में खलबली मची है। IPS जतिन जैन ने शनिवार को बजरी के अवैध कारोबार में लगे 23 डम्पर,4 जेसीबी,12 ट्रैक्टर व 7 एलएनटी मशीनें जप्त की है।