हमीरगढ़: आमा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक सवार घायल होकर जिला चिकित्सालय में भर्ती
मंगरोप थाना क्षेत्र निवासी युवक निजी कार्य से मंगरोप से आमा की ओर जा रहा था इसी दौरान आमा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों द्वारा घायल युवक को निजी साधन की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|