हमीरगढ़: हमीरगढ़ के सर्व हिंदू समाज ने रेप-ब्लैकमेल कांड को लेकर उपखंड कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
ब्यावर जिले के बिजयनगर में हुए रेप-ब्लैकमेल कांड को लेकर गुस्सा शांत होता नहीं दिख रहा है। छात्राओं के साथ हुई जघन्य अपराध के विरोध में गुरुवार को दोपहर करीब 2 बजे हमीरगढ़ के सर्व हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन कर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार श्याम सुंदर पुरोहित को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।