हमीरगढ़: मंगरोप में पुराने विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पिता पर लाठियों और धारदार हथियार से किया हमला
मंगरोप कस्बे में सोमवार रात करीब 9 बजे कुछ लोगों ने जबरन घर में घुसकर एक युवक पर लाठियों,सरियों ओर धारदार हथियार से हमला कर दिया।वही घायल का बीच बचाव करने आए उसके बेटे से मारपीट कर दी।घायल पिता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में कोई मामला दर्ज होने से मंगरोप पुलिस ने इनकार किया है।