हमीरगढ़: हमीरगढ़ पुलिस ने रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पर हमले के मामले में दो ईनामी आरोपियों को किया गिरफ्तार
हमीरगढ़ पुलिस ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को एके स्पिन टेक्स लि० फैक्टी के लालानी फार्म हाउस पर सुरक्षा कर्मी युनुस खान व देवेन्द्र भदौरिया के साथ देवराज सिंह पुरावत व उसके साथियो ने मारपीट कर गम्भीर चोटे पहुंचाई व सुरक्षा कर्मी के गले की सोने की चेन व पर्स भी छीन लिया। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु की।