मीनापुर: धरमपुर गांव डोंबा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप से पुलिस ने 1541 लीटर बियर किया जब्त, तस्कर फरार
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव डोंबा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप से पुलिस ने 1541 लीटर बियर जब्त की है। इस मामले में थाने बुधवार दोपहर करीब दो बजे में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है सड़क किनारे एक पिकअप लावारिश हालत में खड़ी थी।