खेरागढ़: सैंया चौराहे पर रोजाना लग रहा जाम, एंबुलेंस भी फंस रही
Kheragarh, Agra | Apr 26, 2026 आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। खेरागढ़ और धौलपुर की ओर से आने-जाने वाले भारी वाहनों के कारण अक्सर लंबी कतार लग जाती है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे मरीजों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ती है। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। शु