बरेली: गरीब मरीज की फरियाद सुनते ही डीएम बरेली ने लिया एक्शन, अब मुफ्त होगा इलाज, मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलेगी मदद
बरेली में जनसुनवाई के दौरान एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब मरीज की फरियाद पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने तुरंत बड़ा फैसला लिया। भुता क्षेत्र के ग्राम दौली रघुवर दयाल निवासी राजाराम, जो किडनी और लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाने हेतु शासन को संस्तुति सहित पत्र भेज दिया गया है।