सरधना: ईद उल अजहा के मौके पर सरधना नगर में पहुंचे सपा विधायक अतुल प्रधान, लोगों को गले मिलकर दी मुबारकबाद और किया नगर भ्रमण
सरधना ईद उल अजहा के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक Atul Pradhan ने सरधना ईदगाह और उसके बाद नगर में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान उन्होंने लोगों से गले मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। विधायक के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।