बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत भवन में वित्तीय वर्ष की ग्राम पंचायत विकास योजना को लेकर गुरुवार को छह पंचायतों के ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। मास्टर प्रशिक्षकों ने योजना निर्माण, ग्राम सभा की भूमिका और प्राथमिकता निर्धारण की जानकारी दी।