पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम आगमन पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम का किया गया स्वागत
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम के राजेंद्र ग्राम आगमन पर गुरुवार 4:00 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने उनका स्वागत करते किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी से भेंट करते हुए संगठन से जुड़े हुए विभिन्न विषयों को लेकर के उनसे संवाद किया साथ ही जिले में मोर्चे को सशक्त बनाने के निर्देश दिए।