सिसई: आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में रांची सरहुल को लेकर सरना समाज के लोगों ने की बैठक
Sisai, Gumla | Apr 8, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सिसई थाना के समीप स्थित आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन में आगामी 11 अप्रैल को मनाये जा रहे रांची सरहुल को लेकर सरना समाज के लोगों ने बैठक की। बैठक में सरहुल की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा हुई बताया गया कि उस दिन पूरे प्रखंड क्षेत्र से खोड़ा दल एवं सरना समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और नगाड़े के साथ पहुंचेंगे।