सिसई: मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लाकेया में रंगोली सह मेहंदी प्रतियोगिता तथा नगर में साइकिल रैली का हुआ आयोजन
Sisai, Gumla | Apr 7, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 में शत-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से प्रखंड में लगातार स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर जेएसएलपीएस की दीदीयों द्वारा रविवार को लकेया व नगर पंचायत में जागरुकता अभियान चलाते हुए लाकेया पंचायत में रंगोली सह मेहंदी प्रतियोगिता तथा नगर पंचायत में साइकिल रैली का आयोजन हुआ।