न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गतवीरांगना अवंती बाई लोधीमहाविद्यालय टीकमगढ़ में किया गया विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
---
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़, श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में आज न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत वीरांगना अवंती बाई लोधी महाविद्यालय, टीकमगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित जिला न्यायाधीश/सचिव श्री वरूण पुनासे एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी, अनुज कुमार चंसौरिया द्वारा छात्राओं को बाल अधिकारों एवं बाल संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल शोषण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति में बिना डर के शिकायत करने तथा इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा डॉन योजना 2025 के अंतर्गत नशे से होने वाली बुराइयों के लिए जागरूक कर किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने के लिए जागरूक किया। साथ ही बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Nov 17, 2026