चांपा: कोसमंदा गांव के ग्रामीण बिजली की अघोषित कटौती से परेशान
जांजगीर के चांपा क्षेत्र के कोसमंदा गांव के ग्रामीण, बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं. भीषण गर्मी में बिजली विभाग के द्वारा बिजली गुल किया जा रहा है. इससे ग्रामीण त्रस्त है. यहां ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली गुल की समस्या से लोग तो हलकान हैं ही, बैंक के कामकाज या कहे कि शासकीय कामकाज सहित अन्य गतिविधियों में समस्या आ रही है.