दाउदनगर: अनुमंडल स्थापना दिवस के अवसर पर भखरुआं मोड़ पर किया गया श्रमदान, ओबरा विधायक और दाउदनगर एसडीओ ने दिया स्वच्छता का संदेश
दाउदनगर अनुमंडल केक्षस्थापना दिवस पर मंगलवार की सुबह 8:00 बजे भखरुआं मोड़ पर श्रमदान किया गया।ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र, दाउदनगर एसडीओ अमित राजन सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छ एवं सुंदर दाउदनगर बनाने का संकल्प लिया गया। लोगों से घर में एवं दुकानों का कूड़ा डस्टबिन में ही डालने की अपील की गई।