Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
image
image
image
image
image

ग्रिज़ली विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग में ब्लू कलर डे की रंगारंग धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सभी का दिल तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय के प्री-प्राइमरी विंग में नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए ब्लू कलर डे का उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को नीले रंग की पहचान कराना, उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना तथा खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह एवं आनंद के साथ राइम्स, नृत्य, रोल प्ले तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का मनमोहक प्रदर्शन किया। मयंक वर्मा ने आकर्षक राइम्स प्रस्तुति, सूर्यांश यादव ने मनमोहक नृत्य, दिवा प्रिशा ने प्रभावशाली रोल प्ले, पायस पांडे ने रचनात्मक गतिविधि, युवराज कुमार ने उत्साहपूर्ण प्रस्तुति तथा अर्पणा यादव ने अपनी सहज एवं मनोहारी अभिव्यक्ति से सभी का मन मोह लिया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित शिक्षकों की सराहना प्राप्त की। कार्यक्रम का सफल आयोजन प्री-प्राइमरी समन्वयक बनानी नियोगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। गतिविधि प्रभारी श्वेता प्रकाश एवं कार्यक्रम प्रभारी आरती कुमारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता एवं प्राचार्या अंजना कुमारी ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की अनुभवात्मक एवं आनंदमय गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता तथा सीखने के प्रति रुचि को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी नन्हे प्रतिभागियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन एवं शिक्षकों के सहयोग के साथ हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Koderma, Kodarma | Jul 4, 2026

MORE NEWS

पासवा कोडरमा की बैठक में संगठन विस्तार और शिक्षक सम्मान समारोह पर बनी सहमति

कोडरमा। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन कोडरमा की जिला स्तरीय बैठक बीआरए इंटरनेशनल स्कूल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन ने किया।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार, राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन, महासचिव भुनेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं जिले के सैकड़ों निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें संघ की सदस्यता शुल्क का निर्धारण, सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों के नवीनीकरण के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय शामिल है। साथ ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने तथा अक्टूबर माह में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलकूद, वाद-विवाद, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में सतगावां प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, डोमचांच से जय प्रकाश मेहता, कोडरमा प्रखंड के कोषाध्यक्ष आरिफ अंसारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडेय, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष हीरामन मिस्त्री, नीलकंठ बर्नवाल, बहादुर कुमार, कपिलदेव यादव, हुजैफ़ा ख़ान, दिलीप बर्नवाल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।

पासवा कोडरमा की बैठक में संगठन विस्तार और शिक्षक सम्मान समारोह पर बनी सहमति कोडरमा। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन कोडरमा की जिला स्तरीय बैठक बीआरए इंटरनेशनल स्कूल में जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन ने किया।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अभय कुमार, राज्य सह जिला सचिव तौफ़ीक़ हुसैन, महासचिव भुनेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं जिले के सैकड़ों निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें संघ की सदस्यता शुल्क का निर्धारण, सभी प्रखंडों में सदस्यता अभियान चलाकर संगठन का विस्तार, जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों के नवीनीकरण के लिए जिला स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्णय शामिल है। साथ ही 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करने तथा अक्टूबर माह में निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलकूद, वाद-विवाद, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सतगावां प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, डोमचांच से जय प्रकाश मेहता, कोडरमा प्रखंड के कोषाध्यक्ष आरिफ अंसारी, मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पांडेय, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष हीरामन मिस्त्री, नीलकंठ बर्नवाल, बहादुर कुमार, कपिलदेव यादव, हुजैफ़ा ख़ान, दिलीप बर्नवाल सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यालय संचालकों ने भाग लिया।

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026

मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ, झारखंड की 82 शाखाओं में 9 दिवसीय सेवा अभियान शुरू

गौ सेवा के साथ हुआ आगाज, 22 जुलाई तक स्वास्थ्य, पर्यावरण, कन्या भ्रूण संरक्षण, खेलकूद और जनसेवा सहित विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

झुमरीतिलैया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सोमवार को राज्यभर में 9 दिवसीय सेवा एवं सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो गया। "सृजन से सम्मान तक" थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत झारखंड के 24 जिलों की 82 शाखाओं में 22 जुलाई तक विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत जीवदया के तहत गौ सेवा से की गई। यह कार्यक्रम मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान एवं स्व. अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। राज्यभर की गौशालाओं एवं सड़कों पर विचरण करने वाली बेसहारा गौमाताओं को हरा चारा, गुड़, चोकर एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। साथ ही कई स्थानों पर गौ चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया।
प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा एवं मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की सभी शाखाओं में रजत जयंती समारोह के तहत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह रहेगा आगामी कार्यक्रमों का क्रम:
8 जुलाई: मिशन कैंसर जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान एवं देहदान कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में)।
10 जुलाई: कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में)।
12 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में)।
14 जुलाई: संगठन विस्तार कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में)।
16 जुलाई: जनसेवा कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में)।
18 जुलाई: शिक्षा एवं राष्ट्र एकता विषयक कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी के सम्मान में)।
20 जुलाई: युवा विकास एवं खेलकूद कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में)।
22 जुलाई: चुनाव, जनसंपर्क एवं समाज सम्मान कार्यक्रम (निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में)।
प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा ने कहा कि रजत जयंती समारोह की शुरुआत गौ सेवा से होना मंच की सेवा, करुणा और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी 82 शाखाओं के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जीवों के प्रति दया, प्रेम और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती समारोह का शुभारंभ, झारखंड की 82 शाखाओं में 9 दिवसीय सेवा अभियान शुरू गौ सेवा के साथ हुआ आगाज, 22 जुलाई तक स्वास्थ्य, पर्यावरण, कन्या भ्रूण संरक्षण, खेलकूद और जनसेवा सहित विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित झुमरीतिलैया। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सोमवार को राज्यभर में 9 दिवसीय सेवा एवं सामाजिक जागरूकता अभियान का शुभारंभ हो गया। "सृजन से सम्मान तक" थीम पर आयोजित इस अभियान के तहत झारखंड के 24 जिलों की 82 शाखाओं में 22 जुलाई तक विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की शुरुआत जीवदया के तहत गौ सेवा से की गई। यह कार्यक्रम मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्व. विनय जालान एवं स्व. अभिषेक अग्रवाल की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा। राज्यभर की गौशालाओं एवं सड़कों पर विचरण करने वाली बेसहारा गौमाताओं को हरा चारा, गुड़, चोकर एवं सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। साथ ही कई स्थानों पर गौ चिकित्सकों का भी सम्मान किया गया। प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा एवं मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की सभी शाखाओं में रजत जयंती समारोह के तहत सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह रहेगा आगामी कार्यक्रमों का क्रम: 8 जुलाई: मिशन कैंसर जांच शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता, अंगदान एवं देहदान कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद मेवाड़ के सम्मान में)। 10 जुलाई: कन्या भ्रूण संरक्षण एवं नारी चेतना कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण गोयल के सम्मान में)। 12 जुलाई: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल के सम्मान में)। 14 जुलाई: संगठन विस्तार कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विनय अग्रवाल के सम्मान में)। 16 जुलाई: जनसेवा कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में)। 18 जुलाई: शिक्षा एवं राष्ट्र एकता विषयक कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राकेश मोदी के सम्मान में)। 20 जुलाई: युवा विकास एवं खेलकूद कार्यक्रम (पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के सम्मान में)। 22 जुलाई: चुनाव, जनसंपर्क एवं समाज सम्मान कार्यक्रम (निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में)। प्रांतीय जीवदया संयोजिका सारिका लड्ढा ने कहा कि रजत जयंती समारोह की शुरुआत गौ सेवा से होना मंच की सेवा, करुणा और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सभी 82 शाखाओं के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जीवों के प्रति दया, प्रेम और सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026

कोडरमा रेलवे स्टेशन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ईस्ट केबिन के पास एक शव बरामद किया गया शव की पहचान लोको रनिंग रूम के इंचार्ज

कोडरमा रेलवे स्टेशन रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे ईस्ट केबिन के पास एक शव बरामद किया गया शव की पहचान लोको रनिंग रूम के इंचार्ज

Koderma, Kodarma | Jul 6, 2026