प्रतापगढ़: भीषण सड़क हादसा, चतुरपुर के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
अंतू थाना क्षेत्र स्थित चतुरपुर के पास सोमवार देर शाम बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में बड़ा हादसा हुआ। दुर्घटना में घायल रमेश वर्मा को जिला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया की गंभीर रूप से घायल अरविंद को प्रयागराज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।