कामां: कामां पुलिस ने 11 साल से फरार दो आरोपियों को दबोचा
कामां पुलिस ने लूट के मामले में 11 साल से फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों राशिद और शाहिद उर्फ बच्ची को कैथवाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी वर्ष 2015 के प्रकरण में वांछित थे। पुलिस ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई, शनिवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी।