सिधौली: सिधौली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एफसीएम इंजेक्शन का शुभारंभ, शरीर में तेजी से बढ़ता है हिमोग्लोबिन
जनपद के सिधौली कस्बे में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एफसीएम इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया इस मौके पर 18 गर्भवती महिलाओं को इस इंजेक्शन की डोज दी गई प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इंजेक्शन के द्वारा एनीमिया और खून की कमी जैसी समस्याओं के चलते तेजी से मरीज के शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाएगा आयोजन में मुख्य विकास अधिकारी उपस्थित रही थी।