इटारसी: पावरखेड़ा नवोदय विद्यालय के ऑफिस में निकला 6 फीट लंबा सांप, सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
इटारसी के पवारखेड़ा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय में पिछले तीन दिनों से दिखाई दे रहा एक विशाल सांप फाइलों के रैक के पीछे छुपा हुआ था। गुरुवार दोपहर करीब 12 स्कूल के स्टाफ को जैसे ही सांप दिखाई दिया तो स्कूल में हड़कंप मच गया, स्टाफ की सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र ने करीब 6 फीट लंबे सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।