किशनगंज: डीएपी-एनपीके खाद के 70 कट्टे जब्त, मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी खेप
जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली कृषि विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डीएपी एवं एनपीके खाद के 70 कट्टे जब्त किए। जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद भरकर मध्यप्रदेश ले जाई जा रही थी। संयुक्त निदेशक कृषि राजेश विजय एवं सहायक निदेशक कृषि धनराज मीणा के निर्देशन में टीम ने वाहन को रुकवाकर जांच की।