टीकमगढ़: टीकमगढ़: नजाई मंडी में मकर संक्रांति पर जाम, ट्रैफिक पुलिस नदारद, राहगीरों की आवाजाही मुश्किल
टीकमगढ़ के नजाई बाजार में मकर संक्रांति पर्व के कारण खरीदारी के लिए भीड़ बढ़ गई है। सोमवार दोपहर करीब 2:00 मंडी के मुख्य गेट पर लंबा जाम लग गया ,जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान मौके पर मौजूद नहीं था।