मिर्ज़ापुर: जिगना थाना क्षेत्र के बीजर कला गांव में रिहायसी मडहे में आग लगने से अनाज और भूसा जलकर राख, जानवर भी झुलसे
शनिवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे जिगना के बिजर कला गांव में आग लगने से रिहायसी मडहा जलने से अनाज भूसा जलकर राख हो गया खूंटे से बधी एक भैंस व एक पडिया तथा एक गाय झुलस गई गांव निवासी बलिराम शर्मा व विनोद शर्मा के मड़हे में अचानक आग की लफ्ट उठने लगी स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए पूरा जोर लगा दिया वही फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई लेकिन तबतक सब कुछ जल चुका था