राज्य सरकार के “वंदे गंगा” जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत बीते दिन जिले की सभी 11 पंचायत समितियों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुए। जलग्रहण विभाग के अनुसार जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आमजन ने श्रमदान कर जल स्रोतों की सफाई की है।