बाह: तीर्थ धाम बटेश्वर मंदिर में यमुना के किनारे की गई यमुना आरती, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मंदिर तीर्थ धाम बटेश्वर मंदिर में यमुना किनारे यमुना आरती की गई। आरती के दौरान दूर दराज से सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, इस दौरान बाबा भोलेनाथ के जयकारों से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया, तीर्थ धाम बटेश्वर मंदिर छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। श्रद्धालुओं ने बताया कि यमुना आरती में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है।