बाह: लोकसभा चुनाव एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु ACP ने थाना बासौनी परिसर में सभ्रांत लोगों के साथ की गोष्ठी
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं आगामी त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहता,इसी को लेकर थाना बासौनी परिसर में ACP बासौनी के द्वारा थाना क्षेत्र के सभ्रांत लोगों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में चुनाव आयोग के द्वारा दिए गए आदेश व निर्देशों से अवगत कराया, चुनाव एवं त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील की।