बाह: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कस्बा बाह सहित थाना क्षेत्र में ITBP एवं स्थानीय पुलिस ने किया फ्लैग मार्च : ACP बाह
लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। इसी के अंतर्गत मतदाता को भयमुक्त वातावरण देने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत ITBP एवं स्थानीय पुलिस बल के द्वारा कस्बा बाह सहित थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। पूरे मामले की जानकारी एसीपी बाह ने दी है।