बाह: गांव अर्जुनपुरा में खेत से वापस लौट रहे किसान पर गांव के ही कुछ लोगों ने किया हमला, घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव अर्जुनपुरा का एक मामला सामने आया है। जिसमें एक किसान अपने खेत से घर के लिए वापस लौट रहा था, इसी के दौरान गांव के कुछ लोगों ने किसान पर हमला बोल दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसान पर लाठी डंडों से प्रहार किए गए, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया,आनन फानन में परिजनों ने किसान को सीएससी पिनाहट में भर्ती कराया है।