शाहबाद: स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल मौलागंज के छात्रों ने निकाली रैली, खंड शिक्षा अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शनिवार को सुबह 10:30 बजे बीआरसी कार्यालय स्थित जूनियर हाई स्कूल मौलागंज के छात्र-छात्राओं ने एक रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूकता प्रवाहित की। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।