शिवपुरी नगर: गुंडागर्दी का 'द एंड': मनियर में शराब के पैसे न देने पर गाड़ी तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
शिवपुरी शहर के मनियर इलाके में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले आदतन अपराधी को कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।