सिरोही: सिरोही में 'जन भागीदारी' अभियान सम्पन्न, 57 हजार ग्रामीण हुए लाभांवित
Sirohi, Sirohi | May 25, 2026 जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिले में चलाए गए सात दिवसीय विशेष अभियान ‘जन भागीदारी- सबसे दूर, सबसे पहले’ का सोमवार को समापन हो गया। अभियान के तहत जिले के 131 जनजाति बाहुल्य गांवों में विशेष शिविर लगाए गए, जिनमें करीब 57 हजार ग्रामीणों ने भाग लिया।