तिलहर: सर्विलांस सेल और पुलिस ने उज्जैन में होटल के अंदर मारपीट करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
दरअसल थाना तिलहर क्षेत्र में एक होटल के अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त शिवांश मिश्रा को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अभियुक्त थाना सदर बाजार क्षेत्र के इंदिरा नगर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के खिलाफ 21 दिसंबर 2025 में एक मामला दर्ज कराया गया था।