दमयंती नगर: सीएमओ से अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, पठानी मोहल्ला से निकाला पैदल जुलूस
दमोह सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी एवं कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो इनामी आरोपियों मिर्जा सरफराज बेग और मिर्जा शहजाद बेग को गिरफ्तार किया है। दिनों आरोपी घटना के बाद से फरार थे। एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद आरोपियों का पठानी मोहल्ला से पैदल जुलूस निकाला गया।