कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व सांसद ने सभी राजनीतिक दलों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने की अपील की
Kanke, Ranchi | Apr 12, 2026 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब दो बजे पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने सभी राजनीतिक दलों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, अस्तित्व और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सभी दलों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करना चाहिए।