Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
sahulgupta1274
No video available
7
#महराजगंज :- #दरौली गाव में थरेसिंग का कार्य रोड पर किया जा रहा था तभी 🚨 पुलिस आ पहुँची #sahulgupta1274
Maharajganj, Maharajganj
| Nov 7, 2021
#महराजगंज
#दरौली
#sahulgupta1274
MORE NEWS
भैया फरेन्दा विधायक चौराहे से मा0 पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की अगुवाई में निकल रहा भव्य तिरंगा यात्रा- Public maharajganj #Maharajganj #maharajganjnews #pharenda #TirangaYatra
Maharajganj, Maharajganj | Aug 12, 2026
अनियंत्रित ट्रक ने महिला की ली जान, दूसरी गंभीर घायल; हादसे के बाद मचा हड़कंप महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीएम पुलिस चौकी के पास बुधवार सुबह करीब पांच बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। फरेंदा की ओर से महराजगंज जा रहा खाद्य तेल से लदा तेज रफ्तार ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 3866 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद दो महिलाओं को चपेट में लेते हुए सड़क के दूसरी तरफ पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे मौजूद महिलाओं को अपनी चपेट में लेता हुआ पलट गया। टक्कर पलटने के दौरान की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। हादसे में चेहरी टोला, कोल्हुआजोत निवासिनी लक्ष्मीना (लगभग 21 वर्ष), पत्नी जय हिंद निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला पारस की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक और उसके सहकर्मी को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी पर पूछताछ की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भीषण हादसे को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Public maharajganj #Maharajganj #maharajganjnews #pharenda #NewsUpdate #RoadAccident #accident #RoadSafety #MaharajganjPolice #everyone #followers
Maharajganj, Maharajganj | Aug 12, 2026
श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं आगामी स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी SSB के साथ कोल्हुई पुलिस ने किया संयुक्त गश्त, संदिग्धों और वाहनों की जांच कोल्हुई/महराजगंज। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध आवागमन और तस्करी पर रोक लगाने के लिए कोल्हुई पुलिस ने SSB जवानों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त गश्त की। गश्त के दौरान जवानों ने संवेदनशील स्थानों और सीमा से जुड़े रास्तों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर पूछताछ व जांच की गई। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों से भी संवाद कर किसी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सीमा क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। SSB के साथ समन्वय बनाकर लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस और SSB की संयुक्त सक्रियता से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ ही असामाजिक तत्वों और तस्करी से जुड़े लोगों पर शिकंजा कसने का प्रयास तेज हो गया है। Public maharajganj #Maharajganj #maharajganjnews #kolhui #kolhuibazar #MaharajganjPolice #UPPolice #upcomingevents #IndoNepalBorder #simasurakshabal #UttarPradesh #follower #everyone
Maharajganj, Maharajganj | Aug 11, 2026
🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज ⚠️ बिजली टावर से फंदे पर लटका मिला युवक का शव, गांव में मची सनसनी निचलौल। जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के रुदौली गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने बिजली के टावर से फंदे पर लटका एक युवक का शव देखा। मृतक की पहचान राम कोकिल उर्फ दरोगा चौधरी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है। 📍 रुदौली, निचलौल | महराजगंज 📰 Public maharajganj #Maharajganj #Nichlaul #Rudauli #BreakingNews #MaharajganjNews #NichlaulNews #UPNews #follower #UttarPradesh #PublicMaharajganj
Maharajganj, Maharajganj | Aug 11, 2026
🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज निचलौल-चौक मार्ग पर बड़ा हादसा, गड्ढे में गिरी अनियंत्रित ट्राली पंचमुखी शिवधाम इटहिया से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु, बाल-बाल बची कई जानें 📍 निचलौल/महराजगंज। निचलौल-चौक मार्ग पर पड़री गांव के सिवान में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ट्राली सवार श्रद्धालु पंचमुखी शिवधाम इटहिया में दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे में एक बच्ची के घायल होने की सूचना है, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जगदौर भेजा गया। हादसे की सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल और निचलौल सीओ रविंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। 💪 कांस्टेबल कुलदीप यादव ने दिखाई बहादुरी गड्ढे में गिरी ट्राली को बाहर निकलवाने के लिए कांस्टेबल कुलदीप यादव खुद पानी में उतर गए और बचाव कार्य में मदद की। उनके साहस और तत्परता की मौके पर मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। 🚨 ट्राली चालक का नाम रविन्द्र पासवान बताया जा रहा है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है। ⚠️ गनीमत रही कि हादसा बड़ा होने के बावजूद कई लोगों की जान बच गई। Public maharajganj #BreakingNews #Maharajganj #Nichlaul #NichlaulChowkRoad #RoadAccident #Itahiya #ShivDhamItahiya #MaharajganjNews #UPNews #RoadAccidentNews #Police #ViralNews #everyone #follower
Maharajganj, Maharajganj | Aug 11, 2026