सिमडेगा: सिमडेगा में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
शनिवार को 11 बजे जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा के द्वारा सिमडेगा शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई विद्यालय के सहायक शिक्षक सत्यजीत कुमार ने बताया कि विद्यालय के बच्चों ने शहर में मतदाताओं को मतदाता निर्देशिका भेंट किया, उन्हें उनके वोट के महत्व को समझाया और 13 नवंबर को वोट करने के लिए निवेदन किया।