कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप लगाया
Kanke, Ranchi | Dec 23, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने राहुल गांधी पर लोकतंत्र को कलंकित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज लोकतंत्र को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी का पुराना इतिहास है।