छिबरामऊ: आवासविकास का रहने वाला युवक अपने दोस्तो के साथ अयोध्या दर्शन करने गए युवक की कानपुर में ट्रेन की चपेट में आने से हुइ मौत
नगर की आवास विकास कालोनी का युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ नौ फरवरी को रामलला के दर्शन करने अयोध्या पैदल गया था। वहां से वापस लौटते समय शनिवार की सुबह कानपुर आईटीआई के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात पोस्टमार्टम के बाद परिजन युवक का शव घर लेकर रविवार की सुबह 8:00 पहुंचे, तो परिजनों में कोहराम मच गया।