रेवदर: रेवदर में बेकाबू कार ने बिजली पोल को मारी टक्कर, पोल गिरने से मची अफरा-तफरी, चालक मौके से फरार
Reodar, Sirohi | Jun 5, 2026 रेवदर के राणा चौक क्षेत्र में रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर गया। घटना रात करीब 8:35 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।