शुक्रवार को भाग्यश्री लॉज स्थित कार्यालय पर सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने ग्रामीणों एवं आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।