अमरोहा: गांव चौधरपुर में धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
Amroha, Amroha | Dec 25, 2024 आज बुधवार की दोपहर 1:00 बजे अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली पुलिस ने गांव चौधरपुर से धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के आरोपी नासिर को गिरफ्तार किया हैं। डिडौली कोतवाल हरिश्वर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नासिर ने धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा करा दिया था इसके खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आज बुधवार को जेल भेज दिया है