राशमि: उपरेड़ा विद्यालय में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर संपन्न, विद्यार्थियों को शिक्षण किट वितरित, अतिथियों ने किया प्रेरित
क्षेत्र के उपरेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 17 मई से चल रहा 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर रविवार को संपन्न हो गया। प्रधानाचार्य नाथूलाल भील के निर्देशन में शिविर प्रभारी शिक्षक गोपाल लाल बेरवा ने इसका समापन करवाया। इस शिविर में 'रानी लक्ष्मीबाई' नाम से एक छात्र दल का गठन किया गया था। छात्रा काली भील को दलनायक और छात्रा लक्ष्मी पुरबिया को सह-दलनायक