टिकारी: टिकारी के बेल्हडिया मोड स्थित बेलवन ठाकुरबाड़ी विवाद में अधिकारियों ने लिया संज्ञान, BDO व CO के साथ पहुंचे टिकारी SDM
Tikari, Gaya | Sep 4, 2026 टिकारी स्थित बेलवन ठाकुरबाड़ी में महंत व सदस्य के बीच का विवाद सोशल मिडीया पर वायरल हुआ। विवाद की सूचना के बाद शुक्रवार को टिकारी SDM प्रवीन कुंदन BDO योगेंद्र पासवान व CO संजीव कुमार के साथ पहुंचे। जहां ग्रामीणों की उपस्थिति में अधिकारी ने महंत से बात की और गुरुवार को हुए घटना क्रम की विस्तृत जानकारी भी ली। साथ ही दोनों पक्ष को शांति बनाये रखने की अपील की।