इटावा: सदर क्षेत्र में 2 अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने 1 व्यक्ति घायल, एक दर्जन बकरियों की मौत
Etawah, Etawah | Jul 10, 2024 सदर तहसील क्षेत्र के महेरा फाटक के समीप संजीव कुमार ठेली पर समोसे बना रहे थे। तभी आकाशीय बिजली गिरने से घायल हो गये, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहीं नेवरपुर गांव में कैलाश व शिव कुमार बकरी चारा रहे थे तभी बकरियों के ऊपर बिजली गिरने से 1 दर्जन बकरियों की मौत हो गयी। वही तहसीलदार जय प्रकाश व पुलिस मौके पर पहुँची।