इटावा: उदी मोड़ स्थित किराने की दुकान में दिखा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों की मदद से छोड़ा गया चंबल नदी में
Etawah, Etawah | Jul 10, 2024 बढ़पुरा इलाके के उदी मोड़ गांव में स्थित एक किराना की दुकान में मगरमच्छ का बच्चा दिखने से हड़कम्प मच गया है। मामले में बताया गया कि दुकानदार देर रात जब अपनी किराने की दुकान बंद करके घर जा रहा था, तभी अचानक उसकी नजर मगरमच्छ के बच्चे पर गयी, तभी मामले की जानकारी आस पास के लोगो को लगी तो कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ के बच्चे को बोरे में पकड़कर चम्बल नदी में छोड़ा गया।