बिंदकी: जहानाबाद क्षेत्र के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल का जन्मदिन बिंदकी व जहानाबाद के कई स्थानों पर मनाया गया, उत्साह दिखा
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल का जन्मदिन बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। बुधवार की सुबह 10 बजे विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के कैंप कार्यालय बिंदकी में उनको फूल मालाओं से लाद दिया गया। केक काटा गया। इसके अलावा जहानाबाद क्षेत्र के तमाम स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।