नवाबगंज: हरख ब्लॉक पहुंचे डिप्टी सीएम ने वृक्षारोपण के बाद प्रधानों को संबोधित किया, कहा- बिना चुनाव के बने हैं प्रधान
हरख ब्लॉक सभागार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रविवार करीब 1:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने तमाम योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया तथा पौधरोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने ग्राम प्रधानों को संबोधित किया।