कानपुर: बिठूर थाने की पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया, तीन मोटरसाइकिल की बरामदगी
बिठूर थाने की पुलिस टीम ने मूकबीर की सूचना पर मंधना क्षेत्र से तीन अंतर्जनपदी चोरों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आधिकारिक रूप में रविवार 6:00 बजे प्रश्नोत्तरी करते हुए जानकारी दी कि आरोपी अमित सोनी ,सुनील सोनी ,सूरज कमल को गिरफ्तार किया गया है यह सब साथ मिलकर आसपास के क्षेत्र में बाइक चोरी करके उन्हें स्क्रैप के रूप में भेज देते थे